सीडीपीओ के निरीक्षण में कहीं  बन्द व कही अनुपस्थित मिली कार्यकत्री

पौषाहार वितरण का कराया जाएगा सत्यापन।अनुज कुमार 
पौली 
सीडीपीओ पौली  अनुज कुमार के  औचक निरीक्षण में बुधवार को  ब्लाँक क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके मिले। कुछ खुले हुए आँगनवाड़ी केन्द्रो पर कार्यकत्रीया अनुपस्थित  मिली।  सीडीपीओ ने अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीपीओ अनुज कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र धौरहरा,माझा खड़गपुर,कटहा-भिटहा बन्द मिला। गागरगाड़ व  खैरा में आँगनवाडी़ केन्द्र खुला था  लेकिन आँगनवाडी़ कार्यकत्री सत्यावती उपस्थित रही लेकिन मौके पर कोई अभिलेख नही मिला। आँगनवाडी़ केन्द्र गागरगाड़ मे केन्द्र खुला होने के बावजूद कार्यकत्री प्रतिमा पान्डेय मौजूद नही मिली।  माझा चहोडा़  में श्रीमती यादव उपस्थित रही।  मदरहा में कार्यत्री के पास कोई भी अभिलेख नही मिला। सीडीपीओ ने बताया कि  अनुपस्थित सभी कर्यकत्रीयो से वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण माँगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *