बस्ती, लालगंज थाना क्षेत्र के गंगिया कोहल गांव के दक्षिण कुआनो नदी में मंगलवार को एक युवती का शव बरामद हुआ शव पूरी तरह सडा हुआ था पुलिस ने शव की पहचान कर ली है गंगिया कोहल गांव के कुछ लोगों ने कुआनो नदी के किनारे पानी मे एक महिला का शव देखा तो लोगो ने इसकी पुलिस को दिया मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ महसो चौकी इंचार्ज अख्तर ने नदी से शव को बाहर निकलवाया वही सुचना पर ओमप्रकाश सीओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने शव की पहचान कराने का निर्देश दिया आस पास के थानो को भी इसकी दिया गया इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मरीपुर गांव निवासी 25 वर्षीया रंगीता गौतम पुत्री राज राम के रूप मे की परिजनों ने बताया कि 18 जुलाई की शाम से ही गायब थी इनका कहना है कि इसे झटका आता था इसलिए अवसाद में रहती थी इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था वह नदी में कैसे पहुंची इसकी मृत्यु कैसी हुई इन सवालों का जवाब पुलिस ढूंढ रही है