बस्ती – जिले के थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी,स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया । पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में आज दिनांक 21.07.2024 को मोहित यादव अपहरण मुकदमा अपराध संख्या 283/24 धारा 140(1),333,324(4),115(2),191(2),103(1)238 भारतीय न्याय स0 से संबंधित 03 अभियुक्त 1. प्रतीक मिश्रा पुत्र रवि प्रकाश मिश्रा निवासी निपानिया उम्र 24 वर्ष थाना कोतवाली जनपद बस्ती 2. विवेक पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कटोधा उम्र 27 वर्ष 3. आशुतोष पाठक पुत्र द्वारिका पाठक निवासी हवेली खास बड़ेबन उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय बस्ती भेजा गया । बरामदगी के घटना में प्रयुक्त वाहन UP 51 AZ 2658।
गिरफ्तारी टीम के विवरण में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे थाना कोतवाली जनपद बस्ती , निरीक्षक अनिल कुमार यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती , उपनिरीक्षक अयूब खां थाना कोतवाली जनपद बस्ती , उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती , उपनिरीक्षक मुन्नालाल मौर्य थाना कोतवाली जनपद बस्ती , कांस्टेबल शेरू चौहान थाना कोतवाली जनपद बस्ती , कांस्टेबल देवी लाल साहनी थाना कोतवाली जनपद बस्ती , हेड कांस्टेबल अनिल कुमार थाना कोतवाली जनपद बस्ती , कांस्टेबल चंद्रप्रकाश मिश्रा थाना कोतवाली जनपद बस्ती आदि है।