चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र

भाजपा नेता पुष्कर मिश्र की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में परिजनों द्वारा वृद्धजनों को भोजन कराया गया और फल का वितरण किया गया । बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में असमय ही उनका इलाज के दौरान निधन हो गया था।
स्वर्गीय पुष्कर मिश्र की पत्नी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने अपने पति को याद करते हुए कहा कि उनका सपना था कि बस्ती को स्वच्छ व सुंदर बस्ती बनाया जाए इस दिशा में उन्होंने कई अभूतपूर्व कार्य भी किये, उनके असमय निधन से परिवार को जहां अपूर्णीय क्षति हुई, वही शहर के विकास का उनका सपना भी अपेक्षा अनुरूप पूरा नहीं हो पाया।
भाजपा नेता संतोष शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय पुष्कर मिश्र शानदार व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मजबूती के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। इस अवसर पर उनके पुत्र हर्षित मिश्रा द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पप्पू भैया, लव कुश चौबे, गोपाल चौरसिया ,राजमणि पाण्डेय, विनय दुबे, केवी श्रीवास्तव व पंडित सुरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *