आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी

बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में चर्चित मोहित हत्या अपहरण कांड के विषय में सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने पूछे जाने पर बताया कि मोहित मर्डर केस में पुलिस की ओर से शेष बचे दर्जन भर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश लगातार दी रही है। जो लोग अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। उनकी गिरफ्तारी और कुर्की के लिए कोर्ट से पहले एनबीडब्लु का आदेश लेने के लिए पुलिस की ओर से प्रार्थनापत्र दिए गए हैं। इसके बाद जल्द की कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *