बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रुधौली थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की घटना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है ।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कृष्णा व रामू निवासी बलहा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इस घटना के बाबत पूछे जाने पर एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।