जिले को आवंटित हुआ इन्टरसेप्टर प्रवर्तन वाहन

यातायात नियमों को लागू कराने में होगी सुविधा

बहराइच 18 जुलाई। स्पीड गन, प्रदूषण जांच, एनीलाइजर मशीन सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन्टरसेप्टर प्रवर्तन वाहन को एम.एल.सी. पदम सेन चौधरी ने परिवहन कार्यालय, बहराइच से हरी झण्डी दिखाकर प्रवर्तन कार्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव कुमार व प्रवर्तन के ओ.पी. सिंह, प्रधान सहायक अतीक उल्ला खान, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार तिवारी व शिव शंकर सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा जनपद को आवंटित किये गये इन्टरसेप्टर प्रवर्तन वाहन की मदद से यातायात नियमों का पालन कराने तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में सुविधा होगी।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *