अभ्यर्थी चयन हेतु साक्षात्कार 18 व 19 जुलाई को 

बहराइच 16 जुलाई। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत दर्जी तथा हलवाई ट्रेड हेतु आवेदित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु दर्जी ट्रेड हेतु 18 जुलाई व हलवाई ट्रेड हेतु 19 जुलाई 2024 को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बहराइच के सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आवेदनकर्ता को साक्षात्कार के समय अपने समस्त दस्तावेज यथा ऑनलाइन आवेदन पत्र, आधार, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एक फोटो, प्रधान एवं नगर पालिका अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष/सदस्य द्वारा निर्गत पारम्परिक कारीगर होने के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ उद्योग केन्द्र बहराइच में प्रातः 10ः00 बजे से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *