गोण्डा (उत्तर प्रदेश)::कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ के समर्थन में वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव ने भारत के राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि देश के न्यायालयों में रोमन देवी के स्थान पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा हो स्थापित हो।
उन्होंने कहा कि भारत की सनातन जनता शुरू से ही वेद और पुराणों में वर्णित तथ्यों के आधार पर आस्थावान रही है। तभी इतनी बड़ी संख्या में लोग सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश को न्यायालय में स्थापित करने हेतु ऐसा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
आप और आपके मंत्रिमंडल द्वारा 1 जुलाई को न्यायालय के नाम और धाराओं में सुधार किया गया है उसी से हम सभी का आत्मबल बढ़ा है।
इस मुहिम का हम और हमारे कुटुंब के लोग समर्थन करते हैं और न्यायालयों में न्याय के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति की स्थापना की माँग गंभीरता से करते हैं।
कवि श्रीवास्तव ने यह भी मांग की कि भारतीयता की पृष्ठभूमि में अब इस मसले कोआप और आपकी सरकार कर इस विषय में संवेदनशीलता/गंभीरता से विचार करना ही चाहिए और आमराय बनाकर इस विषय का निष्पादन करने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।