शादी का झांसा देकर रिस्तेदार करता रहा दुष्कर्म

मधुबन, मऊ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना एक रिस्तेदार को महंगा पड़ गया। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर मधुबन पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रविवार को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने पुलिस अधीक्षक इलामारन को तहरीर देकर बताई कि बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के चक्की (रंगी डेरा) मे प्रार्थिनी का रिस्तेदारी है। जहां से उपेन्द्र राम पुत्र राजनारायण राम नाम के युवक प्रार्थिनी के घर अक्सर आना जाना लगा रहा। आरोप है कि इसी बीच अगस्त 2020 मे उपेन्द्र प्रार्थिनी के घर मे सुनसान देखकर घूस गया और जबरन प्रार्थिनी के साथ शारीरीक संबंध बनाया। पीड़िता द्वारा इस बात को अपने परिजनों मे बताई तो आरोपी शादी करने की बातें करने लगा। शादी के नाम पर पीड़िता से हमेशा शारीरीक संबंध बनाता रहा। शादी की बात दोनों पक्षों के बीच पांच लाख नगदी मे तय हुआ। लड़की पक्ष तीन लाख लड़के पक्ष को दे भी दिया किन्तु उपेन्द्र के पिता द्वारा दस लाख की मांग पर अड़ा हुआ। जब लड़की पक्ष द्वारा पैसा देने मे असमर्थ दिखें तो उपेन्द्र पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो शेयर कर ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगा। जो पीड़िता को नागवार गुजरा और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मधुबन पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक उपेन्द्र व उसके पिता राजनारायण के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *