बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मोहर्रम के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए ताजिया बैठाने से लेकर उसके करबला ले जाने तक के मोहर्रम की सातवीं से लेकर दसवीं की जुलूस में स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि आसमान से ड्रोन और जमीन पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। बताया कि हर एक जुलूस का रास्ता पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से कवर होगा। यह निर्णय मोहर्रम पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। ताजिया स्थल पारंपरिक है या नहीं इसकी जांच सीओ करेंगे और जुलूस मार्ग का सत्यापन एएसपी करेंगे। मोहर्रम को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। जुलूस के लिए नियुक्त नोडल अफसर के पास जुलूस का पूरा विवरण रहेगा। जुलूस से जुड़े लोगों की जानकारी उनके पास होगी।सभी 16 थानों पर पीस कमेटी की बैठक की जा चुकी है।तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी रोक रहेगी। जुलूस में घातक हथियार रखने व प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध है। जुलूस अपने पूर्व निर्धारित जगह पर ही रूकेगी। बताया कि ताजिए के जुलूस के दौरान जहां भी संवेदनशील पॉइंट्स हैं। वहां अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।