एक वृक्ष मां के नाम पुनीत कार्य

दुर्ग अ श्रे कल्ब के बी सी विंग द्वारा

नीता चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में कीर्ति श्रीवास्तव की जयंती पर नीम और बेल का पौधा अटल औषधि गार्डन में रोपण किया गया । एक वृक्ष मां के नाम पर सभी ने शपथ ली कि वृक्षारोपण करेंगे।

  तिलक लगा करके सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। फिर गोष्ठी हुई जिसमें विषय था वृक्षारोपण क्यों आवश्यक है। नीता जी ने बताया कोरोना काल में हमें ऑक्सीजन की उपयोगिता के बारे में जानकारी हुई, सरोज ने पुनीत काम बताया सभी ने अपने विचार रखे कार्यक्रम सफल बनाने में बसंती साहू, श्वेता श्रीवास्तव, अनिता, शोभा, शमा परवीन, उपासना साहू ,अंजलि, आलोक भाई, हेमाश्री के साथ यादव जी उपस्थित थे डॉ अर्चना श्रेया ने एक पेड़ मां के नाम को महान कार्य कहते हुए सभी से निवेदन किया, कि कम से कम एक वृक्ष वर्षा ऋतु में अवश्य लगाएं इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *