आगरा-मथुरा के लिए विशेष चेतावनी
लखनऊ – मानसून की दस्तक के साथ ही बादल जमकर बरस रहे हैं। यूपी के अधिकांश हिस्सों में मानसून की पहली बारिश काफी अच्छी हुई है। रविवार से बारिश और तेज होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। आगरा और मथुरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है।