मुंबई के आसपास तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, मकान हुए ध्वस्त,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 29 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता
इस वक्त मुंबई और मुंबई के आस पास मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे जनता को राहत तो मिली है लेकिन मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में 39 जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना है। साथ ही कई स्थानों पर मकान गिरने और ध्वस्त होने की भी सूचना है।
ट्राम्बे चीता कैंप में कई स्थानों पर दीवार गिरने के साथ साथ मकान ध्वस्त हो जाने से रहवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ट्राम्बे के पीछे एक मंजिला इमारत की छत का हिस्सा गिर जाने के वजह से कमल कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे शतापदी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अगर बारिश का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो मुंबई और उसके आस पास के इलाकों में काफी दिक्कतों के साथ भरी छति हो सकती है। फिलहाल मुंबई में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, लोग बारिश से राहत महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *