मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक की मौत

बस्ती  जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी मुस्तहकम चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक युवक की ज़हरीले जंतु के काटने से मौत हो गई । शुक्रवार की सुबह दुकान की साफ सफाई करते समय किसी जहरीले जंतु नें काट लिया, युवक की स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय दुकानदारों उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल पर युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।थाना क्षेत्र के ही सोनबरसा के रहने वाले उमेश पिछले तीन वर्षों से बैडारी मुस्तहकम चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं। दुकान के बाहर दीवाल में उगे पीपल के पेड़ को उखड़ते समय उमेश को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। किस विषैले जंतु ने काटा इसका पता उमेश को भी नहीं लग सका। उमेश ने काटी गई जगह पर दवा लगाई और फिर से साफ सफाई करने में जुट गया। लगभग 1 घंटे बाद उमेश को चक्कर आने लगा तब उसने अगल-बगल के लोगों को सारी बात बताई। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उमेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *