थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा के साथ युवक को किया गया गिरफ़्तार

बस्ती – जिले के थाना परसरामपुर पुलिस वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह व का0 गोपाल राय और का0 शीलू जायसवाल द्वारा दिनांक 26.6.2024 की शाम लगभग 21.40 बजे मुखबिरी सूचना के आधार पर प्राइमरी पाठशाला धरमपुर के पास बगीचा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। पूछताछ पर गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम हिमांशु शर्मा (19 वर्ष) पुत्र सीताराम शर्मा निवासी धर्मपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती बताया। इस मामले में छानबीन की जा रही है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 175/2024 धारा 9(1)क(1)/25 आयुध अधिनियम का पंजीकरण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती , का0 गोपाल राय, का0 शीलू जायसवाल थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *