सागर सेवा ट्रस्ट की मुहिम, गुरुवार को महराजगंज में हुआ हेलमेट वितरण
सड़क सुरक्षा ही सर्वोपरि है सागर सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य
बस्ती। बढ़ते सड़क हादसों के रोकथाम के लिए परिवहन विभाग की प्रेरणा से सागर सेवा ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे सड़क जागरूकता अभियान हेलमेट वितरण के क्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष हाइवे के देवदूत के नाम से प्रसिद्ध प्रमोद ओझा गुरुवार को महराजगंज चौकी के समीप फोरलेन की सड़कों पर हेलमेट के साथ दिखे और उन्होंने मोटरसाइकिल सवार जरुरतमंद लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के साथ ही हेलमेट देते हुए कहा कि हेलमेट सुरक्षा कवच है।खुद के लिए न सही तो अपने परिवार के लिए हेलमेट जरूर लगाएं साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन भी अवश्य करें।
हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा ही सर्वोपरि के उद्देश्य से ही सागर सेवा ट्रस्ट का गठन किया गया है। सड़क पर लगातार हेलमेट का उपयोग न करने के चलते सड़क हादसे हो रहे हैं।एक दशक से सड़क हादसे में घायलों की मदद के दौरान सबसे अधिक घटनाएं हेलमेट का उपयोग न करने के चलते होती दिखी।जिसके चलते सड़क हादसे में घायलों की मदद के चलते जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरण की शुरुआत की जो लगातार चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। प्रमोद ओझा द्वारा लोगों को नसीहत दी गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करनें के साथ वाहनों को ओवर स्पीड में न चले।