जयंती पर याद किये गये छत्रपति साहूजी महाराज, वीपी. सिंह


बस्ती। बुधवार को सरदार सेना द्वारा प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी के संयोजन में छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मनाने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को उनकी जयंती पर याद किया गया।
सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि  छत्रपति साहूजी महाराज उन बहादुर एवं निर्भीक शासकों में शुमार होते हैं, जिन्होंने कुशलता पूर्वक सत्ता संचालन के साथ-साथ समाजसुधारक कार्यों से भी जीवन पर्यंत जुड़े रहे। छत्रपति शाहूजी महाराज ने 1894 से 1922 तक कोल्हापुर में शासन किया. इन 28 सालों में उन्होंने अपने साम्राज्य में कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत की. उन्होंने जन-जन को शिक्षित करने का मुहिम चलाया. कई शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार सेना के  जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, सर्वेश चौधरी, शिवशंकर ‘शाका’ आदि ने छत्रपति साहूजी महाराज और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि शाहूजी ने जाति-धर्म के भेद-भाव एवं अस्पृश्यता को खत्म करने के तमाम प्रयास किए।  समाज के निचले वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की शुरुआत की, समाज के हर व्यक्ति को समान दर्जा देने के लिए अछूतों को कुओं-तालाबों जैसी सार्वजनिक उपयोगिताओं के साथ-साथ स्कूलों और अस्पतालों जैसे प्रतिष्ठानों की उपलब्धता कराने के लिए शाही फरमान जारी किया,  इसके साथ ही उन्होंने अंतर्जातीय विवाहों को वैध बनाया, और दलितों के उत्थान का प्रयास किया, उन्होंने कई कुप्रथाओं को भी खत्म करवाया। उनके योगदान से प्रेरणा लिये जाने की जरूरत है। जब तक समाज में असमानता, उत्पीड़न है छत्रपति साहूजी महाराज याद किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक मौर्य, अखिलेश  प्रजापति, शहजाद अंसारी, अमरजीत चौधरी, प्रशान्त चौधरी, राजकुमार चौधरी, चंदन कुमार, अशोक निषाद, आलोक यादव, सन्तोष कुमार, आकाश कन्नौजया, बसन्त चौधरी, दिवाकर पाल, शक्ति चौधरी, अंकुर पटेल, इरफान अहमद और डा. विनोद चौधरी सरदार सेना में शामिल हुये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक चौधरी, अशोक चौधरी, राजकुमार पटेल, सफलदीप, विवेक चौधरी, सुनील चौधरी, राजा भैया, इन्द्रसेन, संजय चौधरी, विकास चौधरी,  अवधेश कुमार, संदीप चौधरी, सुनील कुमार, राधेश्याम, चन्दन कुमार, अमरजीत चौधरी, प्रिन्स चौधरी, विमल किशोर, विकास, डा. निरंकार चौधरी, डा. सन्तोष यादव, आरिफ अंसारी, शहजाद आलम, डा. विनोद चौधरी, अनिल चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, रवि गौतम, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनीराम चौधरी,  राजेश चौधरी, करन चौधरी,  सुरेन्द्र कुमार चौधरी, नागेन्द्र चौधरी,  राजकुमार वर्मा, अजीत चौधरी, अंकुर चौधरी, आशीष कुमार चौधरी, गिरधारी चौधरी, अमित पटेल, अरूण कुमार, सुधाकर पटेल के साथ ही सरदार सेना के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *