महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, संवाददाता। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पर्व पर शनिवार को मां सरयू का अवतरण दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरयू तट रंग-बिरंगी रोशनियों से खिलखिलाता नजर आया। इस अवसर पर परम्परागत रूप से उमड़े श्रद्धालुओं ने मां सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी लगाई और दीपदान कर देवी मां के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। इन श्रद्धालुओं ने नागेश्वर नाथ मंदिर व हनुमानगढ़ी सहित कनक भवन व श्रीरामजन्म भूमि में भी दर्शन किया। उधर देर शाम सरयू तट के दर्जनों घाटों
सहित राम पैड़ी स्थित प्राचीन सरयू मंदिर में भी देवी मां का अवतरण दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचीन सरयू मंदिर के महंत जयजयरामपाठक , प्रीति और सुमन पाठक ने देवी मां की आरती
उतारी। प्राचीन सरयू मंदिर के सुमन पाठक ने इसके पहले झांकी का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में गोंडा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, सोनू सिंह, सुनील सिंह , पूर्व विधायक पवन पांडेय, ब्रज मोहन दास श्रद्धालु भी पहुंचे।