सरयू घाट पंडा समाज की तरफ से पक्का घाट पर मां सरयू की दिव्य झांकी सजी

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर सरयू मैया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती महाेत्सव पर श्रीसरयू घाट पंडा समाज की तरफ से पक्का घाट पर मां सरयू की दिव्य झांकी सजी। यह 53वां ऐतिहासिक सरयू महाेत्सव था, जिसमें साधु-संत से लेकर बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे। झांकी की सुंदरता देखते हुए बन रही थी। अद्भुत, मनाेरम झांकी के बड़ी संख्या में भक्तगण साक्षी बने। सुबह सर्वप्रथम वैदिक मंत्राेच्चारण संग सरयू मैया का सवा कुंतल दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। उसके बाद सायंकाल मां सरयू का पूजन-अर्चन हुआ। तदुपरांत 51 साै बत्ती से मां की भव्य महाआरती उतारी गई और दीपदान किया गया। सरयू आरती व दीपदान से पूरा सरयू तट जगमगा रहा था। सायंकाल से लेकर देररात्रि तक संपूर्ण सरयू तट दीपों से राेशन रहा। अंत में जयंती महाेत्सव का प्रसाद वितरण किया गया। इस माैके पर श्रीअयाेध्या तीर्थ पुराेहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी सरयू मैया का जन्म महोत्सव भव्यता से मनाया गया। जयंती महाेत्सव पर पूजन-अर्चन, आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां सरयू का अवतरण हुआ है। इसीलिए प्रतिवर्ष जेठ पूर्णिमा पर सरयू मैया का जन्माेत्सव मनाया जाता है। उसी उपलक्ष्य में इस बार भी सरयू मैया का जन्म महा महाेत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। झांकी अध्यक्ष नंकू महाराज ने कहा कि जयंती महा महाेत्सव पर सरयू मैया की दिव्य झांकी सजाई गई। झांकी का दर्शन कर साधु-संत, भक्तजनों ने अपना जीवन सफल बनाया। इस अवसर पर समाज के महासचिव प्रदीप महाराज, पूर्व सांसद लल्लू सिंह के भतीजे विवेक सिंह, नवीन शर्मा,महामंत्री ओमप्रकाश महाराज, नंदलाल महाराज, शंकर शास्त्री, छाेटू महाराज, सुनील महाराज, श्याम महाराज आदि समेत बड़ी संख्या में भक्तगण माैजूद रहे। जिन्हाेंने सरयू मैया की झांकी का दर्शन-पूजन कर जीवन कृतार्थ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *