बुड्ढा कहने पर फावड़े से कर दी मजदूर साथी की हत्या

बछरावां,रायबरेली(आरएनएस)।विनायक पुर गांव में बन रहे नाइपर के भवन में कार्यरत दो मजदूरों के बीच विवाद हो गया । जिसमें एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के गले पर फावड़े से वार कर दिया । जिससे घटनास्थल पर ही उस मजदूर की मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
     शनिवार रात मंगलराम कहार पुत्र भरतराम निवासी सुर्ख‌ जनपद गढ़ा बिहार ने अपने साथी मजदूर दुर्गा केवट पुत्र कुंभज निवासी तिलेंडा लवानपुर जनपद बलौदा छत्तीसगढ़ के साथ बैठा था । इसी बीच उसने मजाक में ही दुर्गा को बुढ्डा कह दिया । इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई । दुर्गा ने मंगल पर फावड़े से हमला कर दिया । इसी बीच फावड़ा उसके गले पर पड़ा । और मंगल जमीन पर गिर पड़ा । कुछ ही देर में मंगल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी दुर्गा केवट मौके से फरार हो गया । पुलिस ने फरार हत्यारोपी की तलाश के लिए टीम में गठित करके छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है । टीम गठित की गई है । आरोपी की तलाश जारी है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मंगल ने हत्यारोपित को बुड्ढा कह दिया । जिसके बाद दुर्गा ने मंगल की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *