बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र के छितौना गांव के तालाब के पास से आबकारी टीम ने 350 किलो लहन बरामद कर उसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। यह जानकारी डीईओ ने बताया कि दबिश के दौरान 25 लीटर कच्ची शराब भी पकड़ी गई है। वहां मिली दो भट्ठियों को भी तोड़ा गया। अबैध शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग भी दर्ज कराया गया है।