लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन हेतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रूधौली विधानसभा में निकाली धन्यवाद यात्रा

 

रूधौली – बस्तीलोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को जनता द्वारा दिए गए ऐतिहासिक जनसमर्थन के लिए आज बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रूधौली विधानसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय उर्फ ज्ञानू के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। जनता के प्रति आभार व्यक्त कर सबको धन्यवाद दिया गया।

धन्यवाद यात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द्र यादव एवं जिला महासचिव गंगा प्रसाद मिश्र भी उपस्थित थे। धन्यवाद यात्रा भानपुर तिराहा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नगरपंचायत रूधौली के थाना शिव मंदिर स्थित समाप्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को अभूतपूर्व आशीर्वाद देते हुए भारी बहुमत के साथ चुनाव जिताया है। उसके लिए इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल से जनता को धन्यवाद देते हैं।

इंडिया गठबंधन के जो सांसद चुने गए हैं वह पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय एवं पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी रविन्द्र चौधरी ने जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा और जन समस्याओं के निदान के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगा।

इस अवसर पर अलीम अख्तर,शौकत अल, गनी मोहम्मद, भूमिधर गुप्ता, रामवृक्ष चौधरी, बाबूराम, पवन तिवारी, रामानंद, संतोष, गुलाब सिंह, दूधनाथ पटेल, छोटे खान,अमजद, नवीन,अफजल, लालचंद, विवेकचंद्र सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *