कुदरहा, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग के किनारे प्रसिद्ध देवडांड बुढवा बाबा मंदिर पर मंगलवार को हनुमानजी का दर्शन करने आए दो महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरों नें काट कर उड़ा दिया। जिससे भक्तों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पीआरबी टीम पहुंच कर छान-बीन शुरू की।
लालगंज थाना क्षेत्र के सिरगोटवा गांव निवासी हिमांगिनी पत्नी मनीष पाल व कनैला गांव निवासनी कुसुम पत्नी विशाल दर्शन कर रही थी। हजारों की भीड़ देख चोरो ने दोनों महिलाओ का सीकड काट ले कर फरार हो गया। आहट देख महिलाएं जब सीकड देखी तो गायब था। महिलाएं दहाड मार कर रोने लगी। लोगों ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पीआरबी टीम पहुंच कर जांच शुरू कर दी।6 माह पहले लगातार चैन की चोरी हो रही थी। कलवारी थाने से महिला व पुरुष कांस्टेबल की तैनाती हुई थी। इसके बाद सीसीटीबी कैमरा भी लगा। जिससे चोरी की घटना थम गयी थी। इसके बाद पुलिस टीम हट गयी। लेकिन बड़ा मंगलवार होने के कारण चोर फिर भीड का लाभ उठा कर दो चैन चोरी कर लिए। पुजारी ने बताया कि कई महीने बाद यह घटना हुआ है। प्रशासन को सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस की तैनाती करनी चाहिए।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज गायघाट जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।