नहीं रहे अर्थराइज तस्वीर खींचने वाले पूर्व अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स, विमान दुर्घटना में हुई मौत

सिएटल, 08 जून। सेवानिवृत्त मेजर जनरल एवं ‘अपोलो 8Ó के पूर्व अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स की शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वह 90 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि एंडर्स विमान को अकेले उड़ा रहे थे और वह अचानक वाशिंगटन के सैन जुआन द्वीप के पास पानी में गिर गया। इस दुर्घटना में एंडर्स की मौत हो गई। एंडर्स दुनिया के ऐसे अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने अर्थराइज की तस्वीर खींची थी। इसके बाद वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। मगर विमान दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर दिया है।
एंडर्स के बेटे और वायुसेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे ग्रेग एंडर्स ने ‘एसोसिएटेड प्रेसÓ से उनके निधन की पुष्टि की। विलियम एंडर्स ने 1968 में प्रतिष्ठित अर्थराइज तस्वीर खींची थी। ‘अर्थराइजÓ पृथ्वी और चंद्रमा की सतह के एक हिस्से की तस्वीर है जो एंडर्स ने चंद्र की कक्षा से ली थी। उनके बेटे ग्रेग एंडर्स ने कहा, परिवार बहुत दुखी है। वह कुशल विमान चालक थे और हमें उनकी बहुत याद आएगी। विलियम एंडर्स ने कहा था कि यह फोटो (अर्थराइज) अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।
विलियम एंडर्स ने अपनी एक अंतरिक्ष यात्रा के दौरान पृथ्वी और चंद्रमा की सतह के एक हिस्से की तस्वीर खींची थी, जिसे अर्थराइज कहा जाता है। एंडर्स द्वारा अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की यह पहली रंगीन तस्वीर थी, जो आधुनिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीरों में से एक है, क्योंकि इसने इस गृह (पृथ्वी) के प्रति मनुष्य के नजरिए को बदल दिया। इसके बाद वह पूरी दुनिया में अपनी इस ख्याति के लिए मशहूर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *