बस्ती 8 जून बस्ती जिले के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सियरहवा जंगल के पास दक्षिण द्वारा बटोलवा निवासी अरविंद 21 मलिंगा 22 शालू 22 व संदीप 22 आज सुबह लगभग 10:00 बजे बाइक पर सवार होकर क्रिकेट मैच खेलने जंगल की तरफ जा रहे थे कि बाइक तभी अनियंत्रित हो गई और वह पेड़ से टकरा गई ।
आपको बताते चलें के बाईक की गति ज्यादा थी जिसे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की बस्ती जनपद के जिला अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई अरविंद व मलिंगा की मौत कीखबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।