महानिदेशक स्कूल शिक्षा केनिर्देश पर स्काउट गाइड प्रशिक्षण जून से शुरू

बस्ती। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा के द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद में स्थापित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में तीन तीन गाइड यूनिट का पंजीकरण कराने और प्रत्येक कस्तूरबा गांधी विद्यालय से एक एक पूर्णकालिक अध्यापिका को बेसिक गाइड कैप्टन का सात दिवसीय प्रशिक्षण जनपद के जिला स्काउट मास्टर, जिला गाइड कैप्टन व जनपद के स्काउट गाइड प्रशिक्षको के माध्यम से कराया जायेगा यह जानकारी देते हुए लीडर ट्रेनर स्काउट/ जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मण्डल स्तर पर मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित सोनी की सहभागिता से सम्पन्न कराया जायेगा, इस सम्बंध में जिला संस्था भारत स्काउट गाइड बस्ती के पदाधिकारियों और सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल नौशाद अली सिद्दीकी के बीच एक आवश्यक बैठक शीघ्र ही स्काउट भवन बस्ती के सभागार में होनी तय है, जिसमें इस प्रशिक्षण का स्थान और तिथि फाइनल किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *