दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर रूप से झुलसे

नईदिल्ली,08 जून (आरएनएस)। दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार तड़क गैस रिसाव होने के बाद भड़की भीषण आग में 3 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।सूचना पर दमकल लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया और झुलसे लोगों को निकालकर एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने 3 को मृत घोषित कर दिया और 6 अन्य को गंभीरावस्था में सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मूंग को एक गैर बर्नर पर भूना गया था। उसी दौरान एक पाइट से गैस रिसाव होने से आग लग गई और वह पूरी फैक्ट्री में फैल गई।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। इसी तरह 6 अन्य घायलों का सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को ही सभी फैक्ट्री संचालकों को अपनी-अपनी फैक्ट्रियों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के आदेश दिए थे। उसके बाद कुछ घंटों बाद ही यह आग लग गई।उन्होंने बताया कि घटना को लेकर लापवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर गैस लीक कैसे हुई। 15 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *