हमारी भूमि, हमारा भविष्य” के थीम पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या l विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संचालित बड़ौदा आर सेटी में पौधारोपण किया गया। “हमारी भूमि, हमारा भविष्य” के थीम पर इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक आर पी सिंह,जिला मिशन मैनेजर सरिता वर्मा व बड़ौदा आर सेटी निदेशक अविनाश किशोर के द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पौधारोपण से संबंधित शपथ दिलाया गया। पर्यावरण के सुरक्षा के प्रति जागरूक व सचेत किया गया। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। इसलिए पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *