निदेशक खेल निदेशालय खेल भवन लखनऊ के पत्र स0ं 621 दिनांक 04.जून 2024 के आदेश के क्रम मे दिनांक 19.06.2024 से 26.06.2024 तक खेल कार्यालय मऊ मे आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक तथा उन्ही तिथियों मे क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर मे आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता मे बस्ती मण्डल की टीम को प्रतिभाग कराये जाने हेतु निम्नतिथियों मे चयन/ट्रायल्स अयोजित किया जाना सुनिष्चित किया गया है।
क्र0सं0 खेल का नाम वर्ग समय जिला स्तर की तिथि मण्डल स्तर की तिथि समय एवं स्थान
1 प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फूटबाल प्रतियोगिता बालक 10ः00 11.06.2024 12.06.2024 19.06.2024 से 26.06.2024 तक जनपद- मऊ
2 प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फूटबाल बालिका प्रतियोगिता बालिका 10ः00 11.06.2024 12.06.2024 19.06.2024 से 26.06.2024 तक जनपद- सहारनपुर
उक्त चयन ट्रायल्स मे वही खिलाडी भाग लेने के पात्र होंगे जिनका जन्म दिनांक 01.01.2008 से पूर्व तथा दिनांक 31.12.2010 के पष्चात नही हों जन्म के प्रमाण के सम्बन्ध मे नगर निगम द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र सचिव जिला फुटबाल संघ से प्रति हस्ताक्षरित कराया जाना अनिवार्य होगा, प्रतिभागी खिलाडी को अपने बैंक की पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिसमे खाता सं0 और आई0एफ0एस0सी0कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो लाना अनिवार्य है। उक्त के अभाव में चयन ट्रायल्स मे सम्मलित नही किये जाने पर उत्तरदायित्व सम्बन्धित खिलाडी का होगा। प्रतियोगिता मे मण्डल की टीम का पहला मैच दिनांक 20.06.2024 नियत है अतः प्रत्येक दशा मे मण्डल की टीम को दिनांक 19.06.2024 को प्रतियोगिता स्थल पर पहुँचना अनिवार्य होगा। प्रतिभागिता हेतु भोजन व यात्रा व्यय विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।