पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण : आशुतोष रंजन

बस्ती – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बस्ती व भारतीय स्टेट बैंक के जनपद में संचालित शाखाओं द्वारा 200 पेड़ लगाये गए।

शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशुतोष रंजन व मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट) संजय उपाध्याय द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अशुतोष रंजन ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्ष जरूर लगाना चाहिए,जिससे पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित हो सके ।

  *संजय कुमार उपाध्याय* 

मुख्य प्रबन्धक क्रेडिट

भारतीय स्टेट बैंक बस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *