पर्यावरण दिवस के अवसर पर हृदयोद्गार

पर्यावरण दिवस मना‌ओ।

आज के दिन तो पौध लगाओ।

करो पौध की सदा हिफाजत।
मत वृक्षों की करो तिजारत।

हरियाली लाओ चहुंओर।
मन को कर लो आत्मविभोर।

करो चमन को मत वीरान।
करो प्रकृति का तुम सम्मान।

प्रण कर लो खुशिया बांटेंगे।
‘वर्मा’ पेड़ नहीं काटेंगे।

इस दिन को समझो त्यौहार।
प्रकृति है जीने का आधार।

इस अवसर पर खुशी मनाओ।
जीवन की बगिया महकाओ।

आओ पर्यावरण दिवस मनाओ।
आज के दिन तो पौध लगाओ।

डा0 वी0 के0 वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय-बस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *