महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम l शैक्षिक नवाचार एशोसिएशन उ0प्र0 द्वारा राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 31 मई 2024 को स्थानीय होटल लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया । प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह शैक्षिक नवाचार एशोसिएशन उ0प्र0 ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यशाला में प्रदेश भर से आये शिक्षकों ने अपने स्तर पर किये गये नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया । कार्यक्रम में शैक्षिक नवाचारों, राज्यस्तरीय विषयगत शैक्षिक नवाचार कार्यशालाओं के आयोजन शैक्षिक नवाचार संकलन ,शैक्षिक भ्रमण, एशोसिएशन की मजबूती हेतु प्रयास आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा॰ पवन कुमार सचान संयुक्त शिक्षा निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद उ0 प्र0 लखनऊ ने विभागीय शैक्षिक नवाचार योजनाएं, शैक्षिक नवाचार संकलन करने आदि बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मैंने आज प्रत्यक्ष रूप से देखा कि कोई एसोसिएसन ऐसा भी है जो अपनी माँगों को नहीं बल्कि शैक्षिक नवाचारों व बच्चों के शिक्षण के हित के लिए कार्य कर रहा है।श्री सचान ने कहा कि अवकाश के समय व अत्यधिक गर्मी/हीटवेव में इतनी संख्या में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से शिक्षकों की उपस्थिति दर्शाती है कि आप सभी शिक्षक, शिक्षा व एशोसिएशन के प्रति समर्पित है| मेरा हमेशा इस तरह के कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। मेरा प्रयास है कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के मार्गदर्शन में ब्लाक स्तर व जिला स्तर पर नवाचार सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित कराये जायं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का नाम SCERT उ0 प्र0 लखनऊ, को प्रेषित करें उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर पर SCERT द्वारा आपको पुरस्कृत किया जायेगा। जिसके लिए मेरे द्वारा धनराशि भी भेजी जायेगी।
श्री सी0 एल0 रोज राष्ट्रीय महासचिव आलइण्डिया फेडरेशन आफ टीचर आर्गनाइजेशन, माधुरी रोज सचिव स्टेरिंग कमेटी ए.आई.एफ.टी.ओ, डा0 सीमा मिश्रा अध्यक्ष चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी आदि अतिथियों व पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। डा0 पवन कुमार सचान व अन्य अतिथियों द्वारा शिक्षको के सहायक शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया गया और प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी पहुँच बच्चों तक होना चाहिए तभी सही मायने में इसका निर्माण सार्थक होगा।
राज्यस्तरीय शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिनेश कुमार तिवारी स0अ0 कम्पोजिट विद्यालय रामदत्तपुर अटरावाँ, पूरा-अयोध्या, कुमुद दूबे स0अ0 कम्पोजिट विद्यालय दर्शननगर द्वितीय, पूरा-अयोध्या ,इन्दु स0अ0कम्पोजिट विद्यालय शुजागंज रूदौली-अयोध्या, अर्चना गोस्वामी कम्पोजिट विद्यालय भावापुर बीकापुर-अयोध्या, ऐश्वर्यनरायण उच्च प्राथमिक विद्यालय रुरूखास हैरिंग्टनगंज अयोध्या को- डा॰पवन कुमार सचान संयुक्त शिक्षा निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ0 प्र0 लखनऊ ने प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में श्री मनोज सिंह प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एशोसिएशन उ0प्र0 ने एशोसिएशन की कार्य प्रणाली व योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया | राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।