समाजवादियों ने जयंती पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर को किया नमन्ः योगदान पर विमर्श

बस्ती । शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर को उनके 298 वीं जयंती पर याद किया गया। जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक बहादुर, निडर और महान योद्धा थीं।  उन्होंने अपने शासन के दौरान प्रजा के हित के लिए अनेक कार्य किये। कहा कि उनको हमेशा से एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में याद किया जाता है।  वेे अपने समय की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में से एक थीं, जो अपनी प्रजा की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती थीं. इतना ही नहीं उनके शासन काल में मराठा मालवा साम्राज्य ने काफी ज्यादा नाम कमाया था. जनहित के लिए काम करने वाली महारानी ने कई हिंदू मंदिर का निर्माण भी करवाया था, जो आज भी पूजे जाते हैं।
सपा नेता अरविन्द सोनकर  ने कहा कि अहिल्याबाई एक दार्शनिक और कुशल राजनीतिज्ञ थीं इसी वजह से उनकी नजरों से राजनीति से जुड़ी कोई भी बात छुप नहीं सकती थी।  महारानी की इन्हीं खूबियों के चलते ब्रिटिश इतिहासकार जॉन कीस ने उन्हें ‘द फिलॉसोफर क्वीन’ की उपाधि से नवाजा था।  जानकारी के मुताबिक महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था, जिसे वर्तमान में अहमदनगर के नाम से जाना जाता है। सपा नेता
कार्यक्रम में राम सिंह यादव, जर्सी यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने एक छोटे से गांव इंदौर को एक समृद्ध एवं विकसित शहर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने यहां पर सड़कों की दशा सुधारने, गरीबों और भूखों के लिए खाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ शिक्षा पर भी काफी जोर दिया। अहिल्याबाई की बदौलत ही आज इंदौर की पहचान भारत के समृद्ध एवं विकसित शहरों में होती है।
जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता बब्लू खान, हारीश गौतम,सुशील यादव,दिनेश तिवारी,बलवंत यादव,अशोक यादव,अरविंद सोनकर, दिनेश तिवारी, राम बृक्ष यादव, विवेक यादव,अमित गौड़,फूलचंद भारती, अरुण मिश्रा के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *