बस्ती – भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह एवं उनके पति राना दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें जिससे हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।