भारत दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ीअर्थव्यवस्था बन गई है है- मोदी

बस्ती 22 मई , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सपा और कांग्रेस गरीबों के   हित में  कभी काम नहीं किया आज  पालीटेक्निक ग्राउंड पर बस्ती ,सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज के भाजपाप्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुयेमोदी ने कहा “ कांग्रेस और सपा वालों को अचानक संविधान की याद आ गयी है।इसी कांग्रेस ने 70 के दशक में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने कीभरपूर कोशिश की थी। यह वहीं पार्टी है जिसने अति पिछडे वर्ग के पार्टीअध्यक्ष सीताराम केसरी को एक शाम कांग्रेस दफ्तर के बाथरुम में बंद कर
दिया था और मैडम सोनिया जी की टोली ने उन्हे फुटपाथ पर फेंक दिया था और रातों रात सोनिया गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया था। जिस
कांग्रेस ने अपनी पार्टी के संविधान की परवाह नहीं की वह आज देश केसंविधान को बचाने की बात कर रही है।
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को वोट देने से पुण्य नहीं मिलनेवाला है अगर पुण्य लेना है तो भाजपा को वोट देने की जरूरत है जो सरकार 80 करोड़ लोगो का पेट पालती है उस सरकार और पार्टी को वोट करने से सभीमतदाता पुण्य के भागीदार बनेंगे। ऐसी सरकार को बनाना है जो विकसित भारत,आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए कार्य करे और ये तभी हो सकता जा जबनरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को
अपने बच्चों तथा परिवार के अन्य सदस्यों का जन्मदिन शादी का सालगिरह यादनहीं रहता लेकिन भारत के सभी लोगों को 22 जनवरी 2024 भगवान श्री राम कीप्राण प्रतिष्ठा याद रहता है। उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी कीसरकार थी तब माफिया राज करते थे लेकिन अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त प्रदेश बन गयाहै। उत्तर प्रदेश के लोग माफियाओं के डर से जमीन नहीं खरीदते थे लेकिन अब माफियाओं को संरक्षण देने वाले सपा तथा कांग्रेस को समाप्त करना है।
उन्होंने कहा कि राम से राष्ट्र है भारत दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ीअर्थव्यवस्था बन गई है। सपा की सरकार में बस्ती की चीनी मिल बंद हो गई थीऔर भाजपा सरकार ने उसे चालू कराया। राम जानकी मार्ग,84 कोसी परिक्रमामार्ग का निर्माण कराया गया है। सपा पर निशाना साधते हुये उन्होने कहा कि बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के संविधान की कद्र न करते हुये सपा ने हमेशा दलितों के आरक्षण का विरोध किया और संविधान के परे जाकर आज दलितो एवं पिछडों का आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों को इसका हिस्सा देना
चाहते हैं।
सपा भी दलित पिछडों के विरोध में कांग्रेस
के साथ खडी है। इनको पक्का सबक सिखाना है।अयोध्या में राम में रामललाप्राण प्रतिष्ठा हुयी थी। पूरा देश राम से राष्ट्र, विरासत से विकास औरअध्यात्म से आधुनिकता के मंत्र को आत्मसात करते हुये आगे बढ़रह है। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत का पूरीदुनिया में कद और सम्मान बढा है। भारत अब वैश्विक मंचों पर बोलता है तोपूरी दुनिया बडे ध्यान से सुनती है। भारत फैसले लेता है तो दुनिया उसकेसाथ अपने कदम मिलाने की कोशिश करती है। आतंक का सरपरस्त देश जोआंखदिखाता है और धमकियां देता था। आज उनकी हैसियत ‘न घर का न घाट का’ काजैसी हो गयी है।पाकिस्तान तो पस्त पड गया है मगर उसके हमदर्द सपा कांग्रेस भारत को डराने मे जुटे हैं। वे कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो,उसके पास एटम बम है। उन्हे यह नहीं पता कि 56 इंच का सीना क्या होता है।
उन्हे पता होना चाहिये कि आज देश में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं बल्किमोदी की मजबूत सरकार है। अगर डरना है तो वो लोग डरे जो मानवता मेंविश्वास नहीं करते। जो आये दिन खून की नदियां बहाते है। भारत न किसी कोडराना चाहता है मगर डराने वालों को भी बख्शेगा नहीं। इसलिये आज का भारत
घर में घुस कर मारता है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेशयादव परनिशाना साधते हुये उन्होने कहा “ सपा कांग्रेस के शहजादों की फ्लाप फिल्मकी बार बार रिलीज से देश के लोग हैरान है। ये लोग अफवाह उडाते है कि यूपीकी 79 सीट जीत जायेंगे। मुझे आज पता लगा कि दिन में सपना देखने का क्या
मतलब होता है। चार जून को देश की जनता इन्हे नींद से जगाने वाली है। तब यह ठीकरा ईवीएम पर फोडेंगे।इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों नेतुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी है। जिस राम मंदिर की प्रतीक्षा पूरादेश 500 वर्षो से कर रहा था उसी मंदिर से इंडी गठबंधन को राम और मंदिर सेपरेशानी है। सपा खुलेआम कहती है कि मंदिर जाने वाले रामभ्क्त पांखडी है।
एक सपा नेता ने कहा कि राम मंदिर अपवित्र है। राम मंदिर पर अनर्गलबयानबाजी करने वाले सपा नेताओं की आका कांग्रेस है जो राम मंदिर पर
सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहती है। ये राम मंदिर पर बाबरी तालालगाने का सपना देख रहे है। यह रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते है।इन पर वोट की करारी चोट करनी चाहिये।उन्होने भाजपा को अस्सी सीट दिलानेकी अपील करते हुये कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति को कब्रिस्तान में गाडने
का इससे बेहतर अवसर नहीं मिलेगा जो देश का भविष्य सुनिश्चित करेगा।5 मई को आप का एक वोट तुष्टिकरण की राजनीति को कब्रिस्तान में गांड देगा।आप का एक वोट देश का भविष्य सुनिश्चित करेगा। 80 करोड़ लोगों को राशनमिलता रहे, मुफ्त इलाज, पीएम आवास मिलेगा। ऐसे में मेरा एक काम कीजिये किकही भी यदि कोई परिवार झुग्गी झोपड़ी या टूटे फूटे मकानों में नजर आए तो
उसको जाके कह देना और उनका नाम पता मुझे भेज देना और कह देना 4 जून कोमोदी सरकार के बनने के बाद उनको भी पक्का मकान मिल जाएगा। हर गरीब को
पक्के घर देने का काम करूँगा। आप को गारण्टी देता हूँ कि आप ही मोदी है।
आप मोदी से कम नही है, तो लोगो को बताइये उनके घर मिलने की गारंटी है।तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का कार्य करहा हूं। एनडीए के पक्ष में चुनावहोना चाहिए। बस्ती से हरीश द्विवेदी को, संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद को,डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल को जितना है। हर घर मे जाकर मेरे तरफ से सबको राम राम जरूर बोल दीजियेगा, गाव के मंदिरों पर जाकर विकसित भारत के
लिए आशीर्वाद ले लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *