मतदान हमारा राष्ट्रीय दायित्व- श्रीमती मुस्लिमा खातून

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या के नेतृत्व में दिलाया गया मतदान के लिए शपथ

25 मई को पहले करें मतदान, फिर दूसरा काम

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय में शिक्षकों और छात्राओं को मतदान के लिए शपथ दिलाया गया । प्रधानाचार्या ने अपने विद्यालय की शिक्षकाओं एवं छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदान को प्रेरित करने वाले नारों से छात्राएं हर किसी का ध्यान अपनी ओर खीच रही थी । प्रधानाचार्या ने कहा मतदान हमारा राष्ट्रीय दायित्व है। बाबा साहब डा. अम्बेडकर द्वारा बनाया गया भारत का संविधान हमे यह अधिकार देता है कि हम अपने मताधिकार से देश की सरकार चुनें 25 मई को सबसे पहले मतदान करना होगा, उसके बाद ही दूसरा कोई काम ।
इस दौरान विद्यालय की समस्त शिक्षाकाएं एवं छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *