बस्ती 18 मई , बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायातवती ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव मे वोटिंग मशीन मे गड़बड़ी नही हुई तो भाजपा सत्ता से बाहरहो जायेगी।
आज राजकीय इटंर कालेज परिसर मे मण्डल स्तरीय चुनावी जनसभा को सम्बोधितकरते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जातिवादी, पूंजीवादी,संर्कीण, सांप्रादायिक और द्वेषपूर्ण नीतियों, कथनी-करनी में अंतर होनेकी वजह से जनता ने इस बार के चुनाव मे भाजपा को नकरा दिया है इनकी
नाटकबाजी और जुमलेबाजी को देश की जनता समझ चुकी है। अच्छे दिन जैसेहवा-हवाई वादे सहित इनके एक चैथाई वादों को जमीनी हकीकत नसीब नहीं हुई।धन्नासेठों के आर्थिक सहयोग से ही भाजपा व अन्य पार्टियां अपना संगठनचलाती हैं और चुनाव लड़ाती हैं। जिसका खुलासा बांड प्रकरण में हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस देने के बाद इलेक्ट्रोरल बांड का खुलासा हुआ।
रिपोर्ट आई तो जिसमे बसपा नहीं है। उसमें कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और अन्य विरोधी पार्टियां हैं। प्रदेश या केन्द्र मे सबसे ज्यादासमय तक अगर सत्ता किसी के पास रहा है तो वो काग्रेंस पार्टी है लेकिन
इनकी गलत नीतियों के कारण जनता ने इन्हें नकारा दिया और येसत्ता से बाहर हो गयी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने बल बूते पर चुनाव लड़ रहीहै,काग्रेंस,सपा तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई पर्टियों का गठबन्धनकरके चुनाव लड़ा जा रहा है बसपा ने बिना जाति भेदभाव के प्रत्याशियों कोमैदान मे उतारा है।इस बार चुनाव फ्री एंड फेयर हुए और वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर हो जायेगी आसानी से सरकार इनकी बनने वाली नही है।