पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित दुबैली शिव मन्दिर के पास बृहस्पतिवार को शाम लगभग साढे़ चार बजे सड़क पार करते समय डम्फर की चपेट मे आने से एक किशोर गम्भीर रुप से घायल हो गया मौके पर परिजन घायल किशोर को सीएचसी मलौली ले गये।
जानकारी के अनुसार सन्नी पुत्र जग्गी 22 वर्ष निवासी निहैला किसी कार्य से दुबौली गाँव गये थे। वापस घर आते समय शिव मन्दिर के सामने रामजानकी मार्ग पार करते समय पूर्व की तरफ से तेज गति से आ रहे डम्फर कि चपेट मे आ गया। डम्पफर कि चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर आस-पास के तमाम लोग इक्ट्ठा हो गये। मौके पर पहुँचे परिजनो ने घायल किशोर को सीएचसी मलौली ले गये जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया समाचार लिखे जाने तक अस्पताल मे घायल युवक कि दवा चल रही है।