संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के शाखा बस्ती की आवश्यक बैठक सम्पन्न

बस्ती 21 अप्रैल। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के शाखा बस्ती की एक आवश्यक बैठक प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय  के अध्यक्षता में प्रातः 11.30 बजे से संघ कार्यालय दिव्यांश मेडिकल सेंटर रौता बड़ेबन रोड पर किया गया।
जिसमें प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर जोर दिया।
वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित में संगठन मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाएगा तथा सभी एनएचएम कर्मचारियों से निवेदन किया कि सभी कर्मचारी अपने पद की गरिमा को समझते हुए मरीज हित में कार्य करें।
मण्डल संयोजक संजय पाण्डेय ने संगठन के उद्देश्यों को बताया।
जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि जनपद के सभी एनएचएम कर्मचारी हमारे परिवार के हैं सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा।
बैठक का संचालन जिलामहामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में जिला संयोजिका अनीता चौधरी, उपाध्यक्ष निरंकुश शुक्ला, संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, विधिक सलाहकार जन्मेजय उपाध्याय, दीपिका पाण्डेय, सूरज पटेल, हरीश श्रीवास्तव, मनीष चौधरी, अश्वनी मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *