महेन्द्र कुमार उपाध्याय
जलालपुर अंबेडकर l नगर नव ज्योति इंटर कॉलेज सुरेंद्रनगर हजपुरा का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा फल सत प्रतिशत आने पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दें तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया प्रबंधक हृदय मणि मिश्र ने कहा कि अभिभावकों एवं छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयास से ही अच्छा परिणाम प्राप्त हुआ है उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शिक्षा के प्रति अभिरुचि बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया प्रधानाचार्य रीना मिश्रा ने भी छात्रों एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया विद्यालय की हाई स्कूल की छात्रा आशी पाल 90 प्रतिशत अमन 86% तथा रितिक ने 85% अंक प्राप्त कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा इंटरमीडिएट की छात्रा उर्मिला ने 81% प्रतिज्ञा ने 78% एवं प्रांजल ने 77% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है ।