महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज के निर्देशन में भगवान राम के जन्मोत्सव राम नवमी को टेढ़ी बाजार पर विशाल शरबत वितरण का आयोजन किया गया।हजारों की संख्या में लोग शरबत ग्रहण किया । अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि राम नवमी के दिन हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था । भगवान ने मानव रूप में अवतरित होकर धर्म , संस्कृति के साथ मानवता की मिसाल कायम की । आज हम सभी भगवान राम के राम नवमी के पर्व पर राम भक्तों की सेवा करने के लिए शरबत पान वितरण का कार्य क्रम किया जा रहा है। ताकि इस विकट गर्मी में आने वाले श्रधालुओं को पीने के लिए पानी न खोजना पड़े इसके लिए भव्य सरवत पान का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज , उपाध्यक्ष प्रदीप महाराज,सचिव ननकू पांडे, , महामंत्री महगू लाल पांडे, सिया पिया कुंज के पुजारी गगन देव महाराज, , कोषाध्यक्ष कलिकानंद जी महाराज, , रामनाथ संगठन मंत्री, संयुक्त मंत्री शुभम पांडे, उत्तम कुमार सचिव,मनोज शर्मा ट्रस्टी, सूरज शर्मा , नवीन शर्मा , कविराज, विराट पांडे,सम्राट पांडे,सहित सैकड़ो की संख्या में अयोध्या की तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे।