होमगार्ड का शव मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी

श्रावस्ती । संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के कंजड़वा छोटी नहर पुल के नीचे मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थियों में होमगार्ड की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब होमगार्ड के शव की पहचान कराई तो मृतक होम गार्ड की पहचान बुद्धि सागर शुक्ला पुत्र सदानंद शुक्ला निवासी रामपुर बनकट टड़वा महंथ के रूप में हुई। बताया जाता है कि होमगार्ड बुद्धि सागर शुक्ला सोमवार को आर्यावर्त बैंक परसौरा ड्यूटी करने के लिए गया हुआ था लेकिन जब शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोज बीन करने लगे लेकिन होमगार्ड का कही पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह जब इकौना के कंजड़वा छोटी नहर पुल के नीचे पत्थर से कुचला हुआ संदिग्ध परिस्थियो में होमगार्ड का लाश पाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर ।ैच् प्रवीण कुमार यादव के साथ भारी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्यवाही में जुट गई है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *