महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या चैतराम नवमी मेला के आयोजन को सकुशल संपन्न क राने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी सुरक्षा और तनमयता के साथ अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है मगर नगर निगम के द्वारा सरयू स्नान घाटों पर रखे गए अस्थाई महिलाओं के कपड़ा बदलने का केबिन तेज हवाओं के कारण अचानक गिर रहे हैं जो की भीड़ भाड़ वाले स्थान पर लगे हुए हैं कभी भी किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकते हैं अभी-अभी पुराने सरयू पुल के नीचे लगे महिलाओं के चेंजिंग रूम तेज हवाओं के कारण गिर गए जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गए बड़ी मुश्किल से लोग अपनी जान बचाकर भागे नगर निगम के किसी भी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी अभी रामनवमी मेला होना है बाकी है समय रहते इस पर गौर नहीं किया गया तो किसी भी समय कोई अप्रिय घटना होने की संभावना है।