रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

*रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता*
प्रधान प्रतिनिधि सोहना की अगुवाई में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सैकड़ों अकीदतमंदों ने खोला रोजा

सिद्धार्थनगर। भनवापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहना में सोमवार की शाम को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें रोजा रखने वाले सैकड़ो लोगों ने पार्टी में शामिल होकर अपना अपना रोजा खोला।
बताते चले भनवापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहना में प्रधान प्रतिनिधि सेराज अहमद की अगुवाई में यह रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी । जिसमें ग्रामीणों सहित आसपास के गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया और इफ्तार पार्टी का आनंद उठाया ।

रमजान के महीने में नेकी और जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य किया जाने की रिवाज है। ऐसे में जगह-जगह पर लोगों द्वारा सामूहिक रूप से इफ्तार पार्टी का आयोजन कर नेकी कमाने का दौर चल रहा है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सोहना सेराज अहमद ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम वह विगत कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं और ऐसा समाज हित में कार्य करके उन्हें दिली खुशी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *