गांवों मे आग लगने से तीन  मोटरसाइकिल व दर्जनों बकरियां जलकर खाक

कदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरा उर्फ शुक्लपुरा व इस्माइलपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारण से रिहायसी झोपड़ी मे आग लगने से तीन मोटर, एक दर्जन बकरी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
          वकील अहमद पुत्र मेरे का पूरा परिवार रोज की तरह भोजन करके सो रहा था देर रात अज्ञात कारण से रिहायसी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। तब परिवार के लोगों की आंख खुली और शोर मचाते बाहर भागे। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पड़ोसी संतराम पुत्र रामराज का भी रिहायसी मकान चपेट में आ गया। ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वकील का दो मोटरसाइकिल, तीन साइकिल, बारह बकरी, लकडी की गुमटी और रखा तीन हजार नगद व चालिस हजार का दुकान का सामान व राशन जल कर राख हो गया। पड़ोसी संतराम का वेल्डिंग, गलेंडर व कटर मशीन, कंप्यूटर कांटा हुआ अन्य घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी पहुंची तब तक बुझ चुका था।
          ग्राम पंचायत छिबरा के राजस्व गांव इस्माइलपुर निवासी गोलई पुत्र कैबूल के झोपड़ी में भी अज्ञात कारणो से आग लग गया। जिसमे रखा एक मोटर साइकिल व घरेलू सामान जल कर राख हो गया।
पीडित के मदत मे हाथ बढाएं जनप्रतिनिधि
       आग लगने की सूचना पर जनप्रतिनिधियों का ताता लग गया। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, प्रदीप पांडे, प्रधान राजेश यादव, ओमकार चौधरी, वृजेश गुप्ता, महेंद्र चौधरी पहुंच कर पीडित के सांत्वना दिए और प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *