टैंकर चालक का संदिग्ध परिस्थितियों लटका मिला शव

मिल्कीपुर-अयोध्या(आरएनएस)। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा बाजार स्थित पीएनसी कंपनी के आवासीय परिसर के ब्लॉक डी स्थित अपने सहकर्मी डंपर चालक के कमरे में पाइप से रस्सी के सहारे लगभग 45 वर्षीय टैंकर चालक रामहरक राजभर पुत्र पूर्णमासी निवासी हरकौली पोस्ट शिवपुर थाना भलवनी जनपद देवरिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में लटका मिलने के बाद कंपनी के कर्मियों सहित क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवास को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम बुलाते हुए गहन छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए की निर्माण कार्यालय संस्था द्वारा कुचेरा बाजार में हॉट मिक्स प्लांट बना रखा गया है, जिसके आवासीय भवन ब्लॉक डी में उपरोक्त टैंकर चालक रामहरक रहता था। उसका बगल में ही स्थित डंपर चालक बबलू यादव निवासी बेगूसराय बिहार के साथ बैठता उठना भी था। बबलू यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार को रामहरक उसके रूम पर आए और कहा मैं यही हूं, आप भोजन लेने जा रहे हो, मेरी भी टिफिन लेते जाइए, भरवा लाईए। इसके बाद बबलू टिफिन उन्हें देकर ड्यूटी पर चला गया और लगभग 12 बजे करीब जब वह अपने रूम पर गया तब देखा कि रामहरक रस्सी के सहारे टिन सेड में लगे लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे लटके हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों में शामिल सीनियर इंजीनियर रघुनाथ पांडे ने घटना की जानकारी इनायत नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक कर्मी का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी। जिसके बाद मृतक का भाई प्रदीप राजभर मौके हेतु चल पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *