…………………..
बस्ती, 21 मार्च जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने 25 मार्च तक भुगतान के लिए सभी बिल कोषागार में प्रस्तुत करने के लिए सभी आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है। आहरण वितरण अधिकारियों को भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि कोषागार द्वारा सभी भुगतान ई-पेमेन्ट के माध्यम से किए जा रहे हैं और अब किसी भी भुगतान हेतु चेक जारी नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी लागू है। इसके बावजूद यदि किसी विभाग में बजट लैप्स होता है तो इसके लिए आहरण वितरण अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी बिल 25 मार्च तक कोषागार में प्रस्तुत कर दें।