बहराइच – पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ / शराब की तस्करी पर रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व0उ0नि0 अनिल कुमार यादव मय उ0नि0 विजय कुमार मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा दिनांक 15.03.2024 को समय 22.40 बजे भारत नेपाल बार्डर पीलर संख्या 651/11 कस्बा रूपईडीहा से एक नफर अभियुक्त तारिक अनवर सिद्दीकी उर्फ समीर सिद्दीकी पुत्र असलम सिद्दीकी निवासी कोयलावास थाना कोड़ा फरारी जिला डांग राष्ट्र नेपाल को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया l जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0131/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया एवं बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया l
*अभियुक्त का नाम पता* –
तारिक अनवर सिद्दीकी उर्फ समीर सिद्दीकी पुत्र असलम सिद्दीकी निवासी कोयलावास थाना कोड़ा फरारी जिला डांग राष्ट्र नेपाल उम्र 25 वर्ष
*बरामद माल का विवरण* –
25 ग्राम स्मैक
*गिरफ्तार करने वाले अधि0/ कर्मचारीगण का विवरण* –
01. व0उ0नि0 अनिल कुमार यादव
02. उ0नि0 विजय कुमार
03. हे0का0 मुलायम यादव
04. हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह
05. का0 संदीप चौहान
*SSB टीम*
ASI विप्लव कुमार घोष B. COY, 42 BN SSB नानपारा
HC/GD मोहित कुमार, B. COY, 42 BN SSB नानपारा
HC/GD राकेश यादव B. COY, 42 BN SSB नानपारा
CT/GD सुनील कुमार, B. COY, 42 BN SSB नानपारा
CT/GD मनीष पाण्डेय B. COY, 42 BN SSB नानपारा