श्रावस्ती कोतवाली भिनगा अंतर्गत भिनगा बहराइच मार्ग पर निकट खेरी मोड़ के निकट सुबह लगभग 9ः00 बजे एक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र तापसी राम 42 वर्षीय अपने बाइक पर ममता धानी नीलम व माधुरी निवासी खेरीकला भिनगा जो कल किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बनकटवा गए हुए थे शुक्रवार को वापस आते समय राकेश कुमार की बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई जिसमे ममता के गोद में बैठी माधुरी सड़क पर जा गिरी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई सभी घायलों को जिला चिकितशालय उपचार के लिए भेज दिया गया बाइक चालक राकेश कुमार को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है वही मृतक बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।